Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Hustle 5 squad bosses name: हसल 5 रैप शो के 4 स्कॉड बॉस के नाम क्या हैं? पढ़ें डिटेल

Hustle 5 squad bosses name

Hustle 5 squad bosses name: इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में रैप कल्चर काफी ट्रेंड पर है. कई बड़े बड़े रैपर्स ने इस मार्किट को ट्रेंड में लाया है. तो इधर अब एमटीवी पर हसल नाम का रैप शो भी काफी पॉपुलर हो गया है. इसका पांचवा सीजन इन दिनों चल रहा है जिसमे कई कंटेस्टेंट्स धूम मचा रहे हैं. तो उधर स्कॉड बॉस भी काफी लाइमलाइट में हैं. इसमें एगसी और एमसी स्कॉयर का काफी जलवा देखने को मिल रहा है.

हसल 5 के 4 स्कॉड बॉस के नाम क्या हैं?

एमटीवी पर हसल शो काफी पॉपुलर हो गया है. यह करीब 5 साल पहले शुरू हुआ था और अब इसकी काफी ज्यादा पॉपुलरिटी हो गई है. इस शो ने कई बड़े चेहरे भी दिए हैं जिसमे एमसी स्कायर और पैराडॉक्स जैसे कुछ नाम भी हैं. इस बार यह दोनों बतौर स्कॉड बॉस शो में शामिल हुए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि, यह दोनों पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट्स आये थे और अब स्कॉड बॉस (Hustle 5 squad bosses name) बनकर नए कंटेस्टेंट्स को जज कर रहे हैं. इसके अलावा ईपीआर और एगसि हैं. जिसमे एगसी का लुक और उनका अलग स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. एगसि (Agsy Real Name or Birth City) के लुक्स और उनका रैप स्टाइल काफी चर्चित हो गया है.

एगसी, एमसी स्कायर, ईपीआर और पैराडॉक्स का रियल नाम क्या है?

एगसी अपने स्टाइलिश अंदाज और अनोखे लुक से काफी पॉपुलर हो गई हैं. इनका रियल नाम अग्रता धवन (Agsy Real Name) है और यह भी हसल सीजन 1 से लाइमलाइट में आई थीं. अग्रता फरीदाबाद की रहने वाली हैं और वो एक सिंगर, राइटर और रैपर हैं.

एमसी स्कायर का रियल नाम अभिषेक बैंसला (MC Square Real Name) है. वह भी फरीदाबाद के रहने वाले हैं और उनका गाँव पलवल है. अभिषेक काफी पॉपुलर हो चुके हैं और उनके कई सिंगल और एल्बम भी धूम मचाते हैं. पैराडॉक्स का रियल नाम तनिष्क सिंह (Paradox Real Name) हैं और वह दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. पैराडॉक्स भी हसल सीजन 1 का हिस्सा थे. ईपीआर का रियल नाम संथानाम श्रीनिवासन अय्यर (EPR Rapper Real Name) है. वो कोलकाता के रहने वाले हैं.