Sunil Grover 5 Negative Roles: मिमिक्री और कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर इन दिनों सबके फेवरेट बने हुए हैं. उन्होने पिछले कुछ समय में आग अलग स्टार्स की मिमिक्री और उनके रोल अदा कर सबको चौंका दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं, ग्रोवर कुछ फिल्मों में अपने विलेन अंदाज से भी सबको दीवाना बना चुके हैं.
तांडव फिल्म में गुरपाल का किरदार
सैफ अली खान की फिल्म ‘तांडव’ काफी चर्चा में रही थी. यह फिल्म लॉक डाउन के दौरान आई थी. इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी एक दमदार किरदार में थे. उनके किरदार का नाम ‘गुरपाल चौहान’ था जो एक निगेटिव रोल में नजर आये थे.
यह एक पोलिटिकल ड्रामा फिल्म थी जोकि हॉटस्टार पर आई थी. ग्रोवर (Sunil Grover Tandav Movie Role) का यह अंदाज और रोल आप देखकर चौंक जाएंगे की आखिर यह वही एक्टर हैं जो कॉमेडी और मिमिक्री से सबको लोटपोट कर देते हैं.
जवान फिल्म में ईरानी का किरदार
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover 5 Negative Roles) एक और बड़ी फिल्म में दमदार और ग्रे शेड वाला रोल निभा चुके हैं. यह फिल्म थी ‘जवान’ जोकि शाहरुख़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इसमें उन्होंने ईरानी नाम का किरदार किया था जो एक सीरियस और बेहद प्रभावशाली रोल था.
ब्लैकऑउट फिल्म में डॉन का किरदार
कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर एक फिल्म में डॉन (Sunil Grover As Don) का किरदार भी निभा चुके हैं. यह सुनकर और पढ़कर आप चौंक गए होंगे,. लेकिन जब आप यह फिल्म देखेंगे तो समझेंगे की सुनील न सिर्फ कॉमेडी बल्कि विलेन बनकर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हैं. यह फिल्म 2024 में आई थी और इसमें विक्रांत मैसी नजर आये थे.
गब्बर इस बैक फिल्म में कॉन्स्टेबल का रोल
तो वहीं सुनील ग्रोवर जो डॉक्टर गुलाटी से लेकर गुत्थी का रोल करते हैं वह अक्षय की फिल्म ‘गब्बर इस बैक’ में कॉन्स्टेबल साधुराम का किरदार भी कर चुके हैं.
सनफ्लॉवर फिल्म में निगेटिव रोल
तो वहीं सुनील जी 5 की एक वेब सीरीज में निगेटिव रोल भी कर चुके हैं. इस सीरीज में सुनील (Sunil Grover 5 Negative Roles) एक मर्डर सस्पेक्ट होते हैं जिनसे पुलिस कई बार सच उगलवाने की कोशिश करती है. लेकिन हर बार नकायमब हो जाती है. सुनील का यह किरदार भी काफी लोकप्रिय और दमदार है.







