Viral Song Kalyani Actress or Singer Name: वैसे तो हर कुछ महीने में एक दो गाने आते हैं जो पूरा इंटरनेट हिला देते हैं. इसमें फ़िल्मी सांग और पंजाबी गाने शामिल होते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक सॉफ्ट और बहुत ही प्यारा सा गाना धमाल मचा रहा है. इसका टाइटल है ‘कल्याणी’ जिसकी लिरिक्स भले हिंदी भाषी जनता को समझ नहीं आ रही, लेकिन यह जबरदस्त वायरल है. आइये आपको इस गाने की पूरी डिटेल बताते हैं.
कल्याणी सांग की ऐक्ट्रेस का नाम क्या है?
यूट्यूब से लेकर इंटाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक गाना भयंकर वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात यह है कि, यह न तो किसी बॉलीवुड फिल्म का गाना है और न ही कोई पंजाबी सांग. यह सांग एक मलयालम भाषा का गाना है जिसका टाइटल ‘कल्याणी’ है. इस गाने में सानिया ईयप्पन (Viral Song Kalyani Actress Name) नजर आई हैं जिनका अब हर कोई दीवाना हो गया है.
इस गाने को जबरदस्त तरीके से सुना और पसंद किया जा रहा है. हर कोई इस गाने पर रील बना रहा है. गाने को 2 महीने के अंदर ही 140 मिलियन (Kalyani Song Youtube Views) से ज्यादा व्यूज अकेले यूट्यूब पर मिल चुके हैं. मजेदार बात यह है की यह गाना जिस लेबल से रिलीज हुआ है उसके कुल 2.4 लाख सब्सक्राइबर्स ही हैं. इस गाने के साथ ही सानिया इंटरनेट की दुनिया की नई स्टार भी बन गई हैं.
कल्याणी सांग सिंगर और लिरिसिस्ट का नाम क्या है?
मलयालम सांग ‘कल्याणी’ को अर्जुन, केडीएस, फोर्टी 4 और श्रेया घोषाल (Kalyani Song Singers Name) ने गाया है. श्रेया ने इस गाने में एक रिमिक्स वर्जन एड किया है जोकि हिंदी भाषा में है. बाकी पूरा गाना मलयालम भाषा में है. लेकिन इसका म्यूजिक और डांस स्टेप इतने जबरदस्त हैं की यह हर किसी को पसंद आ रहा है.
गाने को फिफ्टी 4 और सुहास मोईन (Viral Song Kalyani lyricist Name) ने लिखा है. गाने की लिरिक्स ज्यादातर मलयालम भाषा में है. लेकिन म्यूजिक बहुत ही शानदार है जिसकी वजह से यह सांग रील पर जबरदस्त वायरल है. अब तक कई लाख रील इस गाने पर बन चुकी हैं. गाने की कोरियोग्राफी नोएल, शाहजेब, मरुथल और साकेत पांचाल ने की है.









