Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Ramayana Movie Full Star cast: राम से लेकर रावण और मंदोदरी से लेकर मंथरा तक जाने कौन निभा रहा किसका किरदार

Ramayana Movie Full Star cast and Actors Name

Ramayana Movie Full Star cast: साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ जो करोड़ों भारतीय सिनेमा प्रेमियों का दिल जीतने आ रही है. इस दिवाली दो त्यौहार एक साथ सेलिब्रेट होंगे,. एक तरफ लोग जहाँ घरो पर दिवाली मनाएंगे तो वही थिएटर्स में रामायण को देखने के लिए बेताब नजर आएंगे,. यह एक तरह का उत्सव ही होगा,. फिल्म में कई दमदार किरदार हैं जो शानदार कलाकार निभाने जा रहे हैं.

राम बनेंगे रणबीर कपूर

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म का सबसे मुख्य किरदार सुपरस्टार रणबीर कपूर कर रहे हैं. हाल में फिल्म से उनका पहला लुक रिवील किया गया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. रणबीर प्रभु राम के किरदार में बेहद शानदार नजर आ रहे हैं.

सीता माता का रोल निभा रहीं साईं पल्लवी

साऊथ ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी को सीता माता के रोल में कास्ट किया गया है. उनका लुक भी जल्द ही रिवील किया जा सकता है.

रावण का किरदार यश निभा रहे

तो उधर रावण का किरदार केजीएफ स्टार यश निभा रहे हैं. यश इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं.

लक्ष्मण

प्रभु राम के भाई लक्ष्मण के रोल में पॉपुलर एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey As Laxman In Ramayana) नजर आएंगे.

हनुमान जी के रोल में दिखेंगे सनी देओल

तो रामायण फिल्म (Ramayana Movie Full Star cast) में सबसे दमदार किरदार सनी देओल को मिला है. वह फिल्म में बजरंगबली के रूप में नजर आएंगे. टीवी सीरियल वाली रामायण में एक पहलवान ने हनुमान जी का रोल निभाया था. अब कई साल बाद बड़े परदे पर दर्शकों को एक नया अनुभव देखने को मिलेगा.

काजल अग्रवाल निभा रहीं मंदोदरी का किरदार

साऊथ की पॉपुलर ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal As Mandodri) फिल्म में मंदोदरी के किरदार में नजर आएँगी. बता दें मंदोदरी रावण की पहली पत्नी थीं जोकि लंका की पहली महारानी भी रहीं।

दशरथ का किरदार निभा रहा यह एक्टर

तो राम जी के पिता महाराजा दशरथ के किरदार में ‘अरुण गोविल’ नजर आएंगे. जाहिर है अरुण गोविल रामायण सीरियल में भी थे.

रावण की बहन बनेंगी रकुल प्रीत

तो उधर रावण की बहन सूर्पनखा (Surpnakha Role In Ramayana) का किरदार बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत निभा रही हैं. देखना दिलचस्प होगा रकुल इस किरदार में कैसी लगती हैं.

मंथरा कौन बना है

रामायण का सबसे खास पात्र ‘मंथरा’ का किरदार शीबा चड्ढा निभा रही हैं. बता दें, मंथरा माता कैकयी की दासी थीं और ऐसा माना जाता है की उनके कारण ही प्रभु राम को वनवास जाना पड़ा था. मंथरा ने माता कैकेयी को भड़काया था जिसके बाद वह वनवास गए.

कैकेयी बनी हैं लारा दत्ता

तो उधर कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता नजर आएँगी. यानी इस फिल्म (Ramayana Movie Full Star cast and Characters Name) में एक से बढ़कर एक धुरंधर एक्टर्स नजर आएंगे जिनको बेहद ही दिलचस्प अंदाज में कास्ट किया गया है.

कुम्भकरण के किरदार में दिखेगा यह एक्टर

बात करें, रावण के भाई कुम्भकरण की तो उसका किरदार फैजल मलिक को दिया गया है. फैजल मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ से पॉपुलर हुए हैं. जिसके बाद से वह कुछ शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

इंद्र देव बने हैं कुणाल कपूर

हिंदी फिल्मों के एक्टर कुणाल कपूर को भी इस सबसे बड़ी फिल्म में किरदार निभाने का मौका मिला है. वह फिल्म में इंद्र देव के किरदार में नजर आएंगे.

बात करें फिल्म (Ramayana Movie Full Star cast and Characters Name) की तो यह नितेश तिवारी (Ramayana Movie Director Name) ने बनाई है और नामित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. यश ने साथ में फिल्म को को प्रोड्यूस किया है. साथ ही नामित (Ramayana Movie Screenplay Writer) ही फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं और उन्होंने ने ही फिल्म की स्टोरी तैयार की है. यह फिल्म दो पार्ट में आएगी जिसका पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज हो रहा है.