Asha Bhosle Top 10 Popular Songs: सुरों की मल्लिका और सरताज लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले जी दुनिया को अलविदा कह गई हैं. लेकिन अपने पीछे वह कई यादगाड़ गीत और खूबसूरत लम्हे छोड़ गई हैं. इन गानों को याद कर फैंस और इंडस्ट्री के लोग हमेशा अपनी आशा ताई को यादों में ताजा रखेंगे. आइये हम आपको उनके सबसे पॉपुलर गानों के नाम बताते हैं.
चुरा लिया है तुमने जो दिल को
वैसे तो लता जी और आशा जी ने हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं. लेकिन उनके कुछ गाने ऐसे हैं जो कई साल तक लोग सुनते रहेंगे. यह सदाबाहर गाने हर पीढ़ी के लोगों के दिल को छूएँगगे. इनमे ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाना भी शामिल है.
यह गाना साल 1973 में आई ‘यादों की बारात’ फिल्म का है. इस गाने के लिरिक्स ‘मजरूह सुल्तानपुरी’ ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक आर दी बर्मन ने दिया था. वहीं गाने में धर्मेंद्र और जीनत अमान नजर आये थे.
इक परदेसी मेरा दिल ले गया
आशा भोसले (Asha Bhosle Top 10 Popular Songs) के सबसे पॉपुलर गानों में ‘इक परदेसी मेरा दिल ले गया’ भी शामिल है. यह 1958 में आई फिल्म ‘ फागुन’ का है. गाने के बोल ‘कमर जलालाबादी’ ने लिखे थे और गाने में म्यूजिक ओपी नैय्यर का था.
जरा सा झूम लूँ
आशा जी के सदाबाहर गानों में ‘जरा सा झूम लूँ’ भी शामिल है. यह गाना फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का है. इस गाने को आनंद बक्शी और जतिन ललित की जोड़ी ने गाने में म्यूजिक दिया था.
कहीं आग लगे लग जाये
यह गाना साल 1999 में आई ‘ताल’ फिल्म का है. इस फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय नजर आये थे. यह गाना आशा जी (Asha Bhosle Top 10 Popular Songs)ने ऋचा शर्मा और आदित्य नारायण के साथ मिलकर गाया था. इस गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और म्यूजिक एआर रहमान का था.
दो लफ्जों की हैं दिल की कहानी
यह गाना साल 1979 में आई ‘ग्रेट गैंबलर’ फिल्म का है. इस गाने को आनंद बक्शी साहब ने लिखा था और आरडी बारमैन का म्यूजिक था. यह गाना आज भी ऑल टाइम फेवरेट गानों में से एक है. इस गाने को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. गाना अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माया गया था.
पिया तू अब आजा (मोनिका औ माई डार्लिंग)
यह गाना आशा जी (Asha Bhosle All Time Hit Songs) के सबसे पॉपुलर कैब्रा सांग में से एक है. जाहिर है आशा जी ने रोमांटिक और सोलफुल गानों के अलावा पार्टी और कैबरे सांग भी गाये हैं. इसमें ‘पिया अब तू आजा’ गाना काफी ज्यादा पॉपुलर है. जोकि साल 1971 में आई फिल्म ‘कारवां’ का है.
इस गाने के बोल महरुज सुल्तानपुरी के थे. वहीं गाने में म्यूजिक मशहूर कम्पजोर राहुल देव बारमैन यानी आरडी बर्मन ने दिया था. यह गाना मुख्य रूप से ‘मोनिका औ माई डार्लिंग’ टाइटल से ज्यादा जाना जाता है.
कजरा मोहब्बत वाला
यह गाना साल 1968 में आई फिल्म ‘किस्मत’ का है. इस गाने के बोल शमशुल हुडा बिहारी ने लिखे थे. वहीं म्यूजिक ओपी नैय्यर का था. गाने में बिस्वजीत चटर्जी और बबिता पर फिल्माया गया था. दिलचस्प बात यह है की यह गाना आज भी हर उम्र के लोगों के बीच फेवरेट है और अलग अलग प्लेटफॉर्म पर इसे सुना जाता है. अब इसके कई नए म्यूजिक के साथ वर्जन भी मौजूद हैं.
इन आँखों की मस्ती में
आशा जी के एवरग्रीन यानी ऑल टाइम फेवरेट गानों (Asha Bhosle All Time Hit Songs) में ‘इन आँखों की मस्ती में’ गाना भी शामिल है. यह गाना साल 1981 में आई मशहूर फिल्म ‘उमराव जान’ का है. गाने के बोल सहरयार यानी अखलाख मोहम्मद खान ने लिखा था. वहीं म्यूजिक खैयाम ने तैयार किया था.
कोई शहरी बाबू
70 के दशक में आई फिल्म ‘लोफर’ का सबसे मशहूर गाना ‘कोई शहरी बाबू’ भी आशा जी ((Asha Bhosle Top 10 Popular Songs)) के ऑल टाइम हिट गानों में शामिल है. यह गाना धर्मेंद्र और मुताज पर फिल्माया गया था.गाने के बोल आनंद बक्शी के हैं और म्यूजिक लक्ष्मीकान्त प्यारे लाल ने दिया था.
जवानी जानेमन
साल 1982 में आई मशहूर फिल्म ‘नमक हलाल’ का यह गाना ‘जावनी जानेमन’ भी आशा जी के पॉपुलर गानों में से एक है. इस गाने को अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी पर फिल्माया गया था. गाने में म्यूजिक बप्पी लहरी का था और लिरिक्स अनजान ने लिखे थे.








