Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Mirzapur Movie Collection: 3 दिन में ही मिर्जापुर ने मचा दिया भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर हो गया धमाल

Mirzapur Movie Collection Shocked Every Big Stars

Mirzapur Movie Collection: छोटे परदे से निकलकर बड़े परदे पर आई मिर्जापुर की टीम ने भौकाल मचा दिया है. पहली बार कोई वेब सीरीज एक फिल्म में तब्दील हुई और उसको देखने के लिए दर्शक अपना प्यार जमकर दिखा रहे हैं. महज तीन दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है.

मिर्जापुर फिल्म ने 3 दिन में लगा दिया शतक

जी हां, कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया का क्रेज ऐसा है की बड़े परदे पर भौकाल मचा हुआ है. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मिर्जापुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर बड़े बड़े स्टार और प्रोड्यूसर हिल गए हैं. पहले ही दिन 25 करोड़ की बम्पर ओपनिंग हासिल करने के बाद इसकी रफ्तार और तेज हो गई है.

शनिवार को जहाँ फिल्म ने 32 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, तो उधर रविवार को यह नंबर 36 करोड़ (Mirzapur Movie Sunday Collection) के पर जा पहुंचा. इस तरह से फिल्म ने महज तीन दिन में ही 97 करोड़ (Mirzapur Movie Collection) का इण्डिया नेट कलेक्शन कर लिया है. तो उधर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह नंबर 140 करोड़ के करीब बताया जा रहा है.

मिर्जापुर फिल्म की स्टार कास्ट और राइटर

बात करें फिल्म की तो इसमें दिव्येंदु शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन, श्रिया, श्वेता, राशिका दुग्गल, कुलभूषण समेत कई अन्य दिग्गज एक्टर्स हैं. फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है. वहीं फरहान अख्तर और रितेश की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमेजन स्टूडियो के साथ फिल्म को प्रोड्यूस किया है.