ओटीटी के बादशाह कहे जाने वाले मनोज बाजपेयी एक बार फिर दमदार अंदाज में सबका दिल जीतने आ रहे हैं. हाल में उनका एक पोस्टर सामने आया है जिसमे वो गांधी जी के लुक में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का शोर मच गया.
मनोज बाजपेयी बनेंगे महात्मा गाँधी
जी हां, फैमिली मैन स्टार मनोज अब बापू बनकर जनता और दर्शकों को एकता की सीख देने आ रहे हैं. इस फिल्म का एक पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें मनोज (Manoj Bajpayee As Gandhi ji) को बापू के रूप में देखकर एक बार में पहचान ही नहीं पाएंगे. जाहिर है वह बेहद दमदार एक्टर हैं और जिस भी किरदार में ढलते हैं वह उसमे समा जाते हैं.
गांधी पर फिल्म कौन बना रहा?
अब बात करते हैं, फिल्म को कौन बना रहा है तो इस सवाल का जवाब है सुधीर मिश्रा, सुधीर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. वहीं आर्टिकल 15, थप्पड़ जैसी सामाजिक सीख और बदलाव का संदेश देने वली जबरदस्त फिल्म बना चुके अनुभव सिन्हा इसे प्रोड्यूस करेंगे.
यह फिल्म गांधी जी के आंदोलन और उनके जीवन की एक झलक दिखाएगी. ऐसा कहा जा रहा हैं की फिल्म में आजादी के शुरुआती दिनों को बड़े परदे पर दिखने का प्रयास करेगी. फिल्म में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee Gandhi Look) के अलावा सौरभ शुक्ला समेत कुछ अन्य दिग्गज एक्टर दिखेंगे.











