Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Bhoot Bangla Movie 5 High Points: अक्षय कुमार की फिल्म की यह 5 खास बात इसे बना सकती हैं सुपरहिट, पढ़ें पूरी डिटेल

Akshay Bhoot Bangla Movie 5 High Points

Bhoot Bangla Movie 5 High Points: पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप चल रहे खिलाड़ी कुमार अब सबसे दिग्गज डायरेक्टर के साथ लौट रहे हैं. ,जी हां, कॉमेडी फिल्मों के जादूगर और बादशाह प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद हिंदी सिनेमा में दमदार वापसी करने जा रहे हैं. आइये आपको बताते हैं उनकी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ की 5 ख़ास बात जो इसे सुपरहिट बना सकती हैं.

हॉरर कॉमेडी जॉनर

हाल के दिनों में हिंदी सिनेमा में हॉरर कॉमेडी जोर को दर्शकों ने जमकर पसंद किया है. कुछ समय पहले आई ‘स्त्री ‘ इसका बड़ा उदहारण रही. वहीं अब अक्षय दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ यही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (5 Reasons Bhoot Bangla Become Hit) से वापसी कर रहे हैं.

कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर आया जिसने लोगों को काफी एंटरटेन किया,. इसे देखने के बाद फैंस और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी

बता दें, प्रियदर्शन वो दिग्गज डायरेक्टर हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को सबसे बड़ी कॉमेडी फ़िल्में दी हैं. भूल भुलैया से लेकर भागम भाग तक उनकी फ़िल्में आज भी कॉमेडी जॉनर की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म हैं. अब यह जोड़ी 17 अप्रैल को 14 साल बाद बड़े परदे पर ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla Movie 5 High Points) के साथ लौट रही है.

म्यूजिक और गाने

भूत बंगला फिल्म का म्यूजिक काफी इंट्रेस्टिंग और एंगेजिंग लग रहा है. इसके दो गाने आये हैं जिसने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ाई है. वहीं ट्रेलर को देखकर भी यह मालुम चल रहा है की फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दमदार है. फिल्म में म्यूजिक प्रीतम (Bhoot Bangla Movie Music Director) का है और बैकग्राउंड स्कोर रोनी राफेल का है.

स्टार कास्ट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में सबसे दमदार बात इसकी स्टारकास्ट भी है. यह फिल्म (Bhoot Bangla Movie Full Star Cast) हिट होती है तो उसमे स्टार कास्ट का भी बड़ा रोल होगा. अक्षय के साथ परेश रावल और राजपाल यादव कई साल बाद नजर आएंगे. वहीं असरानी भी इस फिल्म में दिखेंगे जो अब हमारे बीच नहीं हैं.

इसके आल्वा तब्बू, मिथुन, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर समेत कुछ अन्य दिग्गज एक्टर्स हैं. यानी स्टार कास्ट के मामले में भी यह फिल्म दमदार नजर आ रही है. ट्रेलर को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है अब देखना होगा 17 अप्रैल को थिएटर में इसको कितना प्यार मिलता है.