Shashwat Sachdeva Popular Songs: जयपुर के जन्मे और मुंबई की मायानगरी में अपने टैलेंट से दबदबा बनाने वाले सिंगर शाश्वत सचदेव इन दिनों चर्चा में हैं. धुरंधर फिल्म में शाश्वत ने बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ही कुछ गाने भी गाये हैं. लेकिन जिस तरह से अब उनका नाम हुआ है वो लोगों के बीच पहचाने जा रहे हैं. हालाँकि इससे पहले भी कई फिल्मों में वह म्यूजिक और गाने दे चुके हैं.
उरी फिल्म में दिया शानदार म्यूजिक
जी हां, धुरंधर के बाद लाइमलाइट में आये शाश्वत सचदेव (Shashwat Sachdeva Popular Songs) ने इससे पहले विक्की कौशल की ‘उरी’ फिल्म भी धमाकेदार म्यूजिक दिया था. फिल्म के गाने और म्यूजिक ही इसकी जान थे. इस फिल्म में शाश्वत ने दो गाने भी गाये थे. जग जितिया और मैं लड़ जाना‘ यह दोनों गाने शाश्वत ने गाये थे.
शाश्वत एक मशहूर म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर हैं. उन्हें नेशनल अवार्ड से लेकर फिल्मफेयर अवार्ड तक मिल चुका है. उरी और धुरंधर के अलावा शाश्वत ने करीना और सोनम स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी म्यूजिक और गाने गाये हैं. उनका इस फिल्म से ‘भंगड़ा ते सजदा‘ गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था.
यह भी पढ़ें: 10 Most Viewed Hindi Love Songs: सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 10 रोमांटिक गाने, दूसरे नंबर वाला चौंका देगा
जिगरा, अटैक, बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड और वीरे दी वेडिंग में भी दिया म्यूजिक
बता दें, शाश्वत (Songs Sung By Shashwat Sachdeva) को फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो गया है. धुरंधर में हाई एनर्जी और ऑक्टेन वाले गानों से पहले वो रोमांटिक फिल्मों में कई गाने दे चुके हैं. जिसमे आलिया की जिगरा फिल्म, करीना की वीरे दी वेडिंग और जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ फिल्म का भी म्यूजिक और गाने शामिल हैं.
इन फिल्मों में शाश्वत (Shashwat Sachdeva Popular Songs) ने न सिर्फ म्यूजिक दिया है बल्कि कुछ गाने भी गाये हैं. यानी शाश्वत एक पॉपुलर म्यूजिक कम्पजोर के साथ ही सिंगर भी हैं. धुरंधर फिल्म के बाद उनको काफी ज्यादा लाइमलाइट मिली क्यूंकि इस पूरी फिल्म में उनका ही म्यूजिक है. जिसने फिल्म को सुपरहिट बनाने में अहम् भूमिका निभाई है.








