Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Bhoot Bangla Advance Booking: अक्षय की फिल्म के बुक हो गए 12 हजार से ज्यादा टिकट, इस स्टेट में ज्यादा है क्रेज

Bhoot Bangla Advance Booking

Bhoot Bangla Advance Booking: 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ लौट रहे अक्षय कुमार की नई फिल्म से दर्शकों और फैंस को काफी उम्मीद है. जाहिर है प्रियदर्शन हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर में से एक हैं जो कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अब वो भूत बंगला लेकर आ रहे हैं. इसकी एडवांस बुकिंग शुरुआती तौर पर अच्छी नजर आ रही.

पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में बुक हो गए 12500 टिकट

जी हां, भूल भुलैया के बाद अब प्रियदर्शन और अक्षय भूत बंगला लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच नजर आ रहा है. इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है. शुरुआती तौर पर फिल्म के 12500 टिकट (Bhoot Bangla Advance Booking) बुक हो गए हैं. इसमें गुजरात, दिल्ली और बंगाल स्टेटस में फिल्म का ज्यादा क्रेज दिख रहा है.

यह टिकट नंबर्स सिर्फ मल्टीप्लेक्स के हैं और वो भी नेशनल चेन के, यानी सिंगल स्क्रीन और अन्य सिनेमा कपंनियों के टोटल मिलकर करीब 15000 आराम से पहुंच गया है. इस एडवांस को देखकर यह माना जा रहा है फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है.

यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla Movie 5 High Points: अक्षय कुमार की फिल्म की यह 5 खास बात इसे बना सकती हैं सुपरहिट, पढ़ें पूरी डिटेल

17 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म

भूत बंगला फिल्म इस शुक्रवार 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म (Bhoot Bangla Movie Star Cast) में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी समेत कुछ अन्य एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने रोहन शंकर, अभिलाष नायर के साथ मिलकर स्क्रिप्ट लिखी है.

साथ ही बात करें, स्टोरी की तो भूत बंगला फिल्म की स्टोरी आकाश कौशिक (Bhoot Bangla Movie Script Writer Name) की है. वहीं डायलॉग रोहन शंकर ने लिखे हैं जोकि इस फिल्म के राइटर भी हैं.