Upcoming Bollywood Movies Release Date: साल 2026 हिंदी सिनेमा के लिए खास साबित हुआ है. शुरुआत काफी धमाकेदार होने के साथ ही अब मिड टर्म भी दमदार और मनोरंजन से भरा होने वाला है. इसमें जॉन अब्राहम, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर तक की फ़िल्में शामिल हैं. आइये आपको बताते हैं इन फिल्मों की रिलीज डेट क्या है.
जॉन अब्राहम की फोर्स 3 हुई एनाउंस
जी हां, मस्कुलर बॉडी और एक्शन के लिए मशहूर जॉन अब्राहम एक बार फिर से एसीपी यशवर्धन के दमदार रोल में वापसी करने वाले हैं. उनकी सुपरहिट फिल्म फ़ोर्स का तीसरा पार्ट एनाउंस हो गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हो गया.
यह फिल्म 19 मार्च 2027 (Force 3 Release Date) में आएगी जिसकी शूटिंग भी रिलीज डेट के एलान के साथ शुरू हो गई है. फिल्म में इस बार जॉन के साथ यशवर्धन भी नजर आएंगे. वहीं लीड ऐक्ट्रेस के रूप में भी नया नाम देखने को मिल सकता है. इस बार फिल्म को भव धुलिया डायरेक्ट कर रहे हैं.
कार्तिक आर्यन की नागजिला रिलीज डेट
कॉमेडी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके चॉकलेटी बॉय कार्तिक एक बार फिर से अलग अंदाज में आ रहे हैं. इस बार वो क्रिएचर कॉमेडी का हिस्सा बनेंगे जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है. अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस हुई है.
मृगदीप सिंह लाम्बा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘नागजिला’ अब 12 फरवरी 2027 (NaagZila Movie Release Date) को रिलीज होगी. इस फिल्म (Upcoming Bollywood Movies Release Date) में कार्तिक के साथ कुछ अन्य दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे. लेकिन अभी ऑफिसयल कास्ट एनाउंस नहीं हुई है. फिल्म में म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और सिनेमेटोग्राफर अमलेंदु चौधरी का है.
गिन्नी वेड्स सनी 2
विक्रांत मैसी, मेधा रैना, अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म ‘गिनी वेड्स सनी’ भी 24 अप्रैल को आ रही है. फिल्म को प्रशांत झा ने डायरेक्ट किया है.
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख, संजय दत्त अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ फिल्म भी 1 मई को आ रही है. इस फिल्म में रितेश बेहद दमदार रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर भी रितेश देशमुख हैं.
पति पत्नी और वो 2
इस बार इस फिल्म (Upcoming Bollywood Movies Release Date) में दर्शकों को नई स्टार कास्ट देखने को मिलेगी. जोकि आयुष्मान खुराना, सारा अली, रश्मिका, वामिका और राजकुमार राव होंगे. यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है.
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 22 मई (Cocktail 2 Release Date) को रिलीज होगी. इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का म्यूजिक इसकी जान साबित हो सकता है.
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक प्यूर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसके गाने से लेकर स्टार कास्ट काफी मजेदार है.









