Cocktail 2 Full Star Cast: चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले शाहिद कपूर काफी टाइम बाद फिर से रोमांटिक जॉनर की फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है ‘कॉकटेल 2’ जिसका पहला पार्ट 14 साल पहले आया था. लेकिन इस बार दूसरे पार्ट में पूरी स्टार कास्ट बदल गई है. आइये आपको बताते हैं फिल्म की पूरी डिटेल.
कॉकटेल 2 फिल्म की स्टार कास्ट
बात करें फिल्म की तो इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति सैनन नजर आएँगी. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, डिम्पल कपाड़िया, रोहित श्रॉफ और इशिता दत्ता नजर आएँगी. वहीं इनके अलावा कुछ अन्य एक्टर भी नजर आएंगे. यह फिल्म 22 मई (Cocktail 2 Release Date) को रिलीज होगी.
कॉकटेल 2 डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
फिल्म को इस बार होमी अदजानिया (Cocktail 2 Movie Director Name) ने बनाया है. वहीं फिल्म को तीन प्रोड्यूसर ने मिलकर बनाया है. इसमें मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन, लव रंजन फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं.
कॉकटेल 2 राइटर, सिनेमेटोग्राफर और स्क्रीनप्ले
फिल्म को लव रंजन ने तरुण जैन (Cocktail 2 Movie Writer Name) के साथ मिलकर लिखा है. वहीं इसको शॉट किया है लिनेश देसाई और संतान कृष्ण रविचंद्रन ने और यह कई शानदार लोकेशन पर शूट की गई है. फिल्म में इटली, फ़्रांस, रशिया जैसी कई लोकेशन देखने को मिलेंगी.
कॉकटेल २ के म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर्स
इस फिल्म में प्रीतम (Cocktail 2 Movie Music Director Name) का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर है. फिल्म का हाल में एक गाना आया था जिसका टाइटल है ‘जब तलक’ यह हर किसी को पसंद आ रहा है और काफी शानदार म्यूजिक और लिरिक्स के साथ विजुअल दिल को छू लेने वाले हैं.
इस फिल्म (Cocktail 2 Full Star Cast)में अरिजीत सिंह, हनी सिंह, पवन सिंह, असीस कौर, शिल्पा राव, केशरी लाल, जोनिता गांधी, श्रेया गोशाल के अल्वा कुछ अन्य सिंगर्स की आवाज सुनने को मिलेगी. यानी यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी के साथ प्यूर म्यूजिकल फिल्म भी है.









