Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Mirzapur Movie Advance Booking: फिर मचेगा कालीन भैया का भौकाल, बड़े परदे पर फिल्म देखने के लिए जनता ने बुक कर ली टिकट

Mirzapur Movie Advance Booking Is Going High

Mirzapur Movie Advance Booking: कालीन भैया का भौकाल इस बार बड़े परदे पर देखने को मिलने वाला है. फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई वेब सीरीज एक फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आने वाली है. इस फिल्म का क्रेज इसकी एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है.

मिर्जापुर फिल्म की रिलीज से पहले 80 हजार टिकट सेल हो गए

जी हां, मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल और उनके बीच की टसल अब बड़े परदे पर देखने को मिलेगी. पहली बार अब यह सीरीज एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करगी. फिल्म का क्रेज ऐसा है की जनता जमकर अपने अपने टिकट बुक कर रही है.

रपोर्टस के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही करीब 85 हजार (Mirzapur Movie Advance Booking) टिकट सेल हो गए हैं. यानी फिल्म की पहले दिन की कमाई बम्पर होने वाली है. यह टिकट सेल के आंकड़े सिर्फ नेशनल चेन्स यानी पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपॉलिस के ही हैं. इसमें कई अन्य थियेटर्स और सिंगल स्क्रीन के नंबर शामिल नहीं हैं.

मिर्जापुर फिल्म की स्टार कास्ट, डायरेक्टर और राइटर

बात करें फिल्म की तो इसे गुरमीत सिंह (Mirzapur Movie Director Name) ने डायरेक्ट किया है. इन्होने ही इसके पहले तीनों सीजन डायरेक्ट की थी. अब इस बार फिल्म के रूप में भी वही डायरेक्टर हैं. फिल्म को पुनीत (Mirzapur Movie Writer Name) ने लिखा है और इसके प्रोड्यूसर एक्सेल एंटरटेनमेंट यानी रितेश और फरहान अख्तर हैं.

उनके साथ दो अन्य जिसमे ऐमज़ॉन और खुद पुनीत शर्मा भी बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं. फिल्म 4 सितंबर को बड़े परदे पर रिलीज को तैयार है और इसका काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों हर राज्यों और शहर के पॉपुलर कॉलेज, यूनिवर्सीट और अन्य जगह पर जाकर फिल्म प्रमोट कर रहे हैं.