Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

5 Upcoming Web Series sequels on Prime Video: फ़र्ज़ी 2 से लेकर दहाड़ 2 तक प्राइम पर आ रहे हैं पॉपुलर सिक्वेल्स

5 Upcoming Web Series sequels on Prime Video

5 Upcoming Web Series sequels on Prime Video: पिछले कुछ सालों में फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज का भी गजब क्रेज देखने को मिला है. कई सीरीज ने लोकप्रियता में फिल्मों के भी रिकॉर्ड हैं. इसमें इस साल भी कई सीरीज आ रही हैं. इनमे से अमेजन प्राइम के कुछ धांसू सीक्वेल भी हैं. आइये हम आपको उन पांच सीक्वेल की डिटेल बताते हैं जो इस साल दस्तक देंगे.

Farzi 2

प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक फ़र्ज़ी का सीजन २ अनाउंस हो गया है. शाहिद कपूर एक बार फिर अपने अलग अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं. हालांकि अभी फर्जी सीजन २ (Farzi 2 Release Date) की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

लेकिन राज और डीके के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज जून में दस्तक दे सकती है. सीरीज में शाहिद कपूर के साथ केके मेनन, विजय सेतुपति, राशि खन्ना, भुवन अरोरा, कुबरा सैट समेत कई अन्य एक्टर हैं. इस बार यह सीरीज कुछ ज्यादा ही इंट्रेस्टिंग होने वाली है. जाहिर है पहले पार्ट ने तो दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी. नकली नोट बनाने वाले आर्टिस्ट बनकर शाहिद कपूर ने सबका दिल जीत लिया था.

पंचायत सीजन 5

गाँव की राजनीति पर आधारित मजेदार वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पांचवा सीजन भी इस साल दस्तक देने वाला है. हाल में प्राइम वीडियो (5 Upcoming Web Series sequels on Prime Video) के मेगा इवेंट में 55 से ज्यादा टाइटल की एनाउंसमेंट हुई है. इसी इवेंट में पंचायत सीजन 5 का भी एलान हुआ. हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट नहीं बताई है.

जाहिर है यह सीरीज टीवीएफ की ओरिजिनल सीरीज थी, जिसे बाद में अमेजन (Prime Video Upcoming Sequels) ने खरीद लिया. सीरीज से जितेंद्र कुमार काफी पॉपुलर हुए और वही इस शो के मुख्य किरदार भी हैं. इसके अलावा दिग्गज ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता और रघुवीर यादव भी हैं. शो को चंदन कुमार ने लिखा है. साथ ह दीपक मिश्रा और जितेंद्र विजयवर्गीय ने लिखा है.

दहाड़ सीजन 2

प्राइम वीडयो (5 Upcoming Web Series sequels on Prime Video) के इस साल आने वाले पॉपुलर सिक्वेल्स में सोनाक्षी सिन्हा का भी सबसे धाकड़ शो शामिल है. इसका नाम है दहाड़ जिसमे सोनाक्षी एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आई थीं. अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है. शो की बात करें तो शो को रीमा कागती और रुचिका ने डायरेक्ट किया है. सोनाक्षी के साथ शो में विजय वर्मा, सोहम शाह भी नजर आये थे.

दुपहिया 2

प्राइम वीडियो की अपकमिंग पॉपुलर वेब सीरीज सिक्वेल्स में दुपहिया का भी नाम शामिल है. यह सिरीज मार्च 2025 में आई थी. वहीं अब एक साल बाद ही इसका सीक्वेल आने को तैयार है. शो को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया था.

वहीं शो को चार राइटर्स ने मिलकर लिखा है. जिसमे अविनाश, चिराग, सलोना और शुभ शामिल हैं. बात करें स्टार कास्ट की तो इसमें गजराज राव, रेणुका सहाने, स्पर्श, शिवानी और भुवन अरोरा नजर आएंगे.

कॉल मी बे सीजन २

प्राइम के अपकमिंग सीक्वेल में अनन्या पांडे और वीर दास स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन २ भी शामिल है. इसका पहला पार्ट नवंबर 2024 में आया था, वहीं अब दो साल बाद इसका दूसरा पार्ट भी आएगा. इस शो के साथ अनन्या ने डिजिटल डेब्यू भी किया था. शो को कॉलिन डिसूजा ने डायरेक्ट किया था.