Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

5 Big Reason Of Dhurandhar 2 Success: यह हैं वो पांच कारण जिसने धुरंधर फिल्म को बनाया बॉक्स ऑफिस का बवंडर

5 Big Reasons of Dhurandhar 2 Success

5 Big Reason of Dhurandhar 2 Success: इन दिनों हर तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर २’ का ही शोर सुनने को मिल रहा है. पहले पार्ट के तीन महीने के अंतर् दूसरा पार्ट आया और उसने बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचा दिया है. रिकॉर्ड ऐसे बन रहे जिसके आगे बड़े बड़े दिग्गज भी ढेर हो गए. इसके पीछे 5 अहम् कारण हैं. धांसू एक्टिंग के अलावा अहम् वजह हैं जो आपको आगे बताते हैं.

पब्लिसिटी और मार्केटिंग

जी हां, फिल्म का धमाकेदार सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण है फिल्म की पब्लिसिटी और मार्केटिंग, जिसके जरिये टीम ने जनता में जबरदस्त क्रेज पैदा किया हुआ है. यह कई तरह से किये जा रहे हैं. जिसमे फिल्म के खास सीन का जिक्र है जोकि पोलिटिकल डिसीजन पर आधारित हैं. इसे जोड़कर एक खास वर्ग की जनता को उत्साहित किया जा रहा है.

फेसबुक से लेकर इंटाग्राम और यूट्यूब पर तमाम इंफ़्ल्युएन्सॉ और कंटेंट मार्केटिंग के जरिये उस्तुकता पैदा की जा रही है. यही स्ट्रैटजी पहले पार्ट के समय भी देखने को मिली थी और जनता दो वर्ग में बंटकर प्रतिक्रिया दे रही थी. दोनों विचारधाराओं के लोगों को उनके हिसाब से इन्क़लियन और उसत्साहित किया जा रहा है. ऐसा ममाना जा रहा है की फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स ने 100 करोड़ से अधिक का बजट रखा है. यह इसके बॉक्स ऑफिस (5 Big Reason of Dhurandhar 2 Success) नंबर की बड़ी वजह बन रहा है.

हाई वैल्यू टिकट प्राइस

अमूमन जब बड़ी फिल्म आती है तो उसका एवरेज टिकट प्राइस 220-450 तक रहता है. लेकिन धुरंधर २ के साथ थियेटर मालिकों ने क्रेज को देखते हुए एवरेज टिकट प्राइस ही 400-800 रखा हुआ है. वहीं मेट्रो सिटीज में तो यह 580 से शुरू है. रेक्लाइनर्स सीट की प्राइस नॉन मेट्रो में 650-850 रुपये तक है.

वहीं मेट्रो सिटीज में रिक्लाइनर्स सीट के प्राइस 820-1200 (Dhurandhar 2 Ticket Prices) तक हैं. यह फिल्म के हर दिन होने वाले बड़े बॉक्स ऑफिस के पीछे का सबसे बड़ा कारण है. जहाँ कोई अन्य फिल्म 40-60 करोड़ का सिंगल डे कलेक्शन करती है. तो धुरंधर २ को है टिकट प्राइस के कारण एक ही दिन में बॉक्स ऑफिस 40-60 की जगह 60-100 करोड़ तक होता नजर आ रहा है.

सीक्वेल का बेनिफिट

धुरंधर २ के साथ यह बड़ा बेनिफिट (5 Big Reasons of Dhurandhar 2 Success) है की इसके पहले पार्ट के रिलीज के बाद से अब तक फिल्म को लेकर क्रेज बरकरार था. ऐसे में दर्शकों ने भारी एडवांस बुकिंग कर ली थी जिससे पहले और दूसरे दिन बम्पर ओपनिंग हुई. वहीं फिल्म का डायरेक्शन और स्टोरी काफी एंगेजिंग है जो माउथ पब्लिसिटी के जरिये अन्य दर्शकों में भी क्रेज बढ़ा रही है.

शानदार डायरेक्शन, स्टोरी और धांसू म्यूजिक

आदित्य धर ने उरी के बाद एक बार फिर से अपनी काबिलियत जाहिर किया है. इतनी धांसू स्क्रिप्ट, म्यूजिक और एंगेजिंग स्क्रीनप्ले है की हर दर्शक इसे देखकर काफी एन्जॉय कर रहा है. साथ ही फिल्म का म्यूजिक इसके धमाकेदार सफलता का सबसे बड़ा राज है. जो हर किसी में एक अलग लेवल का क्रेज बना रहा है.

पोलिटिकली इन्कलाईन्ड दृश्य

पिछली बार फिल्म (5 Big Reason of Dhurandhar 2 Success) में जहाँ महज एक दो झलक या दृश्य और डायलॉग ऐसे थे जो राजनीती से प्रेरित थे. इस बार कुछ बड़े मुद्दे और दृश्य एड किये गए हैं जिससे लोग दो अलग विचारधाराओं में बंटे नजर आ रहे हैं.

इसका लाभ फिल्म की मार्केटिंग टीम उठा रही है और दोनों विचारधाराओं के लोगों तक कंटेंट मार्केटिंग के जरिये पब्लिसिटी कर रही है. जिससे दोनों तरफ के लोग फिल्म को देखने बड़ी संख्य में पहंच रहे हैं. इसको पब्लिसिटी टीम जमकर भुना रही है और उसका सीधा लाभ फिल्म के बिजनेस पर दिख रहा है.