Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर बनकर रणवीर ने मचाया बवंडर, एडवांस बुकिंग में टूटे सारे रिकॉर्ड

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Advance Booking Creates New Record

Dhurandhar 2 Advance Booking First Day: रणवीर सिंह एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर बनकर धमाल मचाने आ गए हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट देखने के लिए दर्शकों में तूफानी उत्सुकता नजर आ रही है. इसका क्रेज साफ तौर पर एडवांस बुकिंग में देखने को मिला. फिल्म की रिलीज से पहले ही करीब 20 लाख टिकट बुक हो गए थे.

पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम

आदित्य धार के डारेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर २’ का क्रेज देश विदेश में देखने को मिल रहा है. हिंदी पट्टी के दर्शकों के साथ इस बार साऊथ में भी जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही. फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई नए रिकॉर्ड बनाये हैं. जिसमे पहले हफ्ते की एडवांस बुकिंग करीब 20 लाख (Dhurandhar 2 Advance Booking First Week) रही है.

इसके अलावा पहले दिन ये 19 मार्च के लिए भी करीब 7 लाख टिकट बुक किये है. इस तरह से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब आज फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है और जनता में गजब की उत्सुकता देखने को मिल रही है.

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का दबदबा

लगातार पिछले कुछ साल में फ्लॉप का सामना कर रहे रणवीर सिंह का करियर अब बदल गया है. वह वापस पटरी पर आ गया और वो बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनकर उभरे हैं. रणवीर ने धुरंधर के जरिये अपना दबदबा कायम कर लिया है. पहले ही दिन फिल्म के देश भर में 120 करोड़ का बॉक्स ऑफिस (Dhurandhar 2 First Day Box Office Prediction) होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ पार कर सकता है.