Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

10 Most Viewed Hindi Love Songs: सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 10 रोमांटिक गाने, दूसरे नंबर वाला चौंका देगा

10 Most Viewed Hindi Love Songs on YouTube

10 Most Viewed Hindi Love Songs on YouTube: म्यूजिक की दुनिया में कई सिंगर्स और गाने हैं जो हर किसी को पसंद आते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा रोमांटिक गाने ही वायरल होते हैं. वैसे तो कई गाने कपल्स के फेवरेट होते हैं.

लेकिन आज हम आपको 10 सबसे जायदा देखे और सुने जाने वाले लव सांग्स की डिटेल बताते हैं. इसमें सलमान से लेकर कैटरीना और रणबीर से लेकर श्रद्धा कपूर तक की फिल्मों के गाने शामिल हैं.

राता लम्बियां

रोमांटिक लव सांग्स में सबसे पॉपुलर और यूट्यूब पर करीब 100 करोड़ व्यूज हासिल करने वाला गाना है ‘रातां लम्बियां’. यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी के साथ फिल्माया गया था. यह ‘शेरशाह’ फिल्म का सांग है जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है, तनिश बागची ने इसमें म्यूजिक दिया और मनोज की लिरिक्स हैं. गाना सोनी म्यूजिक के लेबल से रिलीज हुआ था.

तेरा फितूर

दस सबसे पॉपुलर रोमांटिक गानों (10 Most Viewed Hindi Love Songs on YouTube) में दूसरे नंबर पर एक ऐसा गाना है जिसका नाम सुनकर आप चौंक सकते हैं. दरअसल, बहुत से लोगों को न तो इस फिल्म का नाम पता होगा और न ही इसके लीड एक्टर्स का नाम. यह है ‘तेरा फितूर’ गाना जोकि ‘जिन्यास’ फिल्म का है.

अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया यह गाना यूट्यूब पर करीब 900 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है. इस गाने में फिल्म के लीड एक्टर्स उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान नजर आये थे. यह गाना टिप्स ऑफिशियल के लेबल से रिलीज हुआ था.

दिल दिया गल्लां

पॉपुलर और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रोमांटक गानों (Most Popular Romantic Hindi Songs) की लिस्ट में आखिर सलमान खान का नाम कैसे नहीं आएगा. जी हां, सलमान और कैटरीना की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का गाना ‘दिल दिया गल्लां’ भी लिस्ट में शामिल है. यह यशराज म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज हुआ था. इस गाने को 850 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल है जिसे आतिफ असलम ने गाया था.

दिल मेरी न सुने

जीनियस फिल्म का एक और गाना सबसे पॉपुलर रोमांटिक सांग्स में शामिल है. भले ही इस फिल्म को बहुत कम लोगों ने देखा, लेकिन इसके गाने जबरदस्त वायरल हुए थे. दिल मेरी न सुने गाने को आतिफ असलम ने गाय था जिसे 880 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हुए हैं.

जीने लगा हूं

पाचवे नंबर पर है ‘जीने लगा हूं’ सांग जिसे आतिफ असलम और श्रेया गोशाल ने गाया था. यह ‘रमैया वास्तवैया’ फिल्म का गाना है जिसमे श्रुति हसन और साऊथ एक्टर गिरीश नजर आये थे. इस गाने को 860 मिलियन व्यूज मिले हैं और यह टिप्स ऑफिशियल के लेबल के तहत रिलीज हुआ था.

सैयारा

छठवे नंबर पर सलमान और कैटरीना का एक और गाना शामिल है. यह गाना ‘एक था टाइगर’ फिल्म का है जिसे यूट्यूब पर 850 मिलियन व्यूज हासिल हैं. इस गाने को मोहित चौहान और तरन्नुम मलिक (Saiyaara Song Singer Name) ने गाया है. यह यशराज म्यूजिक लेबल से रिलीज हुआ था.

आशिक बनाया आपने

रोमांटिक और लव सांग्स (10 Most Viewed Hindi Love Songs on YouTube) की बात हो और उसमे हिमेश रेशमिया का नाम न हो ऐसा मुश्किल है. एक समय पर हर तरफ छाये रहने वाले हिमेश ने ही फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ का टाइटल ट्रैक गाया था. जिसमे इमरान हाश्मी तनुश्री दत्ता नजर आये थे. इस गाने को हिमेश और श्रेया ने गाया था जोकि टी सीरीज के लेबल का सांग है. गाने को यूट्यूब पर 650 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हैं.

तेरे नाम

सलमान खान की सबसे पॉपुलर रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ का टाइटल ट्रैक (Tere Naam Song Singer Name) भी सबसे पॉपुलर लव सांग में शामिल है. यूट्यूब पर इस गाने को 650 मिलियन (Tere Naam Songs Youtube Views) के करीब व्यूज हासिल हैं. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है. ज़मीन अंजन ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं. वहीं हिमेश रेशमिया ने गाने को कम्पोज किया है. यह गाना भी देश के सबसे बड़े म्यूजिक लेबल टी सीरीज का है.

सैयारा

हाल में आई यशराज फिल्म्स की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक भी मोस्ट पॉपुलर (Most Popular Hindi Love Songs) और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लव सांग्स की लिस्ट में शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि, गाने को महज 7 महीने में ही 620 मिलियन व्यूज मिले हुए हैं.

गाने को कश्मीर के सिंगर फहीम अब्दुला ने गाया है और लिरिक्स इरशाद कामिल (Saiyaara Singer Or Lyricist Name) ने लिखे हैं. गाना यशराज म्यूजिक लेबल का है. इस फिल्म में नए एक्टर्स अहान पांडेय और अनीत नजर आये थे.

छलिया

सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रोमांटिक सांग्स (10 Most Viewed Hindi Love Songs) की लिस्ट में शाहरुख़ की फिल्म का भी एक गाना शामिल है. जवान फिल्म का ‘छलैया’ गाना जिसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है. इस गाने के लिरिक्स कुमार के हैं और यह टी सीरीज लेबल से रिलीज हुआ था जिसे यूट्यूब पर 620 मिलियन व्यूज मिले हैं.