Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Talwinder 5 Viral Songs: बिना चेहरा दिखाए मशहूर होने वाले पंजाबी सिंगर तलविंदर के 5 सबसे फेमस गाने

Talwinder 5 Viral Songs

Talwinder 5 Viral Songs: पिछले कुछ सालों में पंजाबी म्यूजिक का क्रेज एक अलग लेवल पर नजर आ रहा है. कई सिंगर्स देश से लेकर विदेश तक अपना जलवा दिखा रहे हैं. इसी बीच इन दिनों एक ऐसा नाम सुर्ख़ियों में है जिनका चेहरा आजतक किसी ने नहीं देखा है. जी हां हम बात कर रहे हैं, तलविंदर सिंह सिद्धू की जिनके गानों ने सबका दिल जीत रखा है. आइये आपको बताते हैं उनके सबसे पॉपुलर 5 गानों के नाम.

हसीन

तलविंदर की यूएसपी उनके गानों की लिरिक्स और दिल को छू जाने वाली म्यूजिक होती हैं. उनके गानों का म्यूजिक बेहद लाइट और गुनगुनाने वाला होता है जिसको एक बार कोई सुन लेता है तो फिर वो दुबारा रिपीट करने पर मजबूर होता है. उनका सबसे पॉपुलर गाना ‘हसींन’ है जो यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक लव बर्ड्स के दिल को छूता रहता है.

इस गाने को अब तक 190 मिलियन व्यूज (Talwinder Haseen Song Youtube Views) मिले हैं जोकि तलविंदर के यूट्यूब पर 11 महीने पहले ही अपलोड हुआ था. हालांकि यह गाना पुराना है, लेकिन अभी इसका विजुअल प्रेजेंटेशन रिलीज किया गया था. यह गाना तलविंदर का सबसे ज्यादा वायरल सांग है जो सीधा दिल को छू जाता है. इस गाने में एक अलग ही वाइब आती है.

पल पल

बिना चेहरा दिखाए दुनिया भर में फेमस हो चुके तलविंदर (Talwinder Most PopularSongs) का दूसरा सबसे पॉपुलर सांग ‘पल पल’ है जिसे भी करीब 185 मिलियन यानी 18 करोड़ व्यूज मिले हैं. तलविंदर के हर गाने में एक अलग तरह का म्यूजिक रहता है जो मन को शांत और सुकून देता है.

ख्याल

तलविंदर के सबसे पॉपुलर गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है ‘ख्याल’ और इसे भी 100 मिलियन के करीब व्यूज मिले हुए हैं. यह व्यूज तो तलविंदर के यूट्यूब चैनल पर हैं. इसके अलावा यह गाने इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स, स्पॉटीफाई समेत अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग पेटफॉर्मस पर भी जबरदस्त वायरल रहते हैं. हाल के दिनों में फिर से तलविंदर के गाने जमकर वायरल हो रहे हैं.

तू

तलविंदर के पॉपुलर सांग में ‘तू’ भी शामिल है जो एक अलग तरह का गाना है. तलविंदर के गानों की खास बात यह है की यह बेहद ठन्डे और सुकून देने वाले होते हैं जो रोमांटिक कपल्स के साथ ही स्लो म्यूजिक एन्जॉय पसंद करते हैं उनको भी कनेक्ट करते हैं.

धुंधला

मास्क लगाकर भी दुनिया भर के म्यूजिक लवर्स को अपना दीवाना बना लेने वाले तलविंदर के पॉपुलर सांग्स की लिस्ट में ‘धुंधला’ भी शामिल है. इसे भी यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हुए हैं. दिलचस्प बात यह है की तलविंदर (Talwinder 5 Viral Songs) ने सिर्फ इंडिपेंडेंट म्यूजिक से ही इतना बड़ा नाम और पॉपुलेरिटी हासिल की है.

इन दिनों उनका नाम बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ जुड़ रहा है और हाल में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान दोनों को साथ देखा गया था. दिशा और तलविंदर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे और यह वीडियो वायरल होते ही फैंस की जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.