Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

O Romeo Trailer: उस्तरा बनकर लौट रहे शाहिद कपूर, रोमांस और एक्शन से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

O Romeo Trailer is Awesome

O Romeo Trailer: कबीर सिंह के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर धमाकेदार अंदाज में लौट रहे हैं. हाल में उनकी नई फिल्म ‘औ रोमियो’ का ट्रेलर आया है जिसने हर तरफ क्रेज बढ़ा दिया है. फैंस से लेकर अन्य सिनेमा प्रेमी भी इसे देखने के बाद उत्सुक नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट शो कर रहे है. आइये आपको बताते हैं फिल्म के ट्रेलर की खास बात और रिलीज डेट.

औ रोमियो ट्रेलर की खास बात

विशाल भरद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘औ रोमियो’ के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, बदला, गुस्सा और जबरदस्त म्यूजिक देखने को मिला है. ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस इसे कबीर सिंह से कम्प्येर कर रहे. दिलचस्प बात यह है की फिल्म में पहली बार शाहिद और तृप्ति की जोड़ी साथ आ रही है.

ट्रेलर की शुरुआत ही धमाकेदार एक्शन और मारधाड़ के साथ होती है. फिल्म में विलेन बनकर अविनाश तिवारी जहाँ अपना जलवा दिखाएंगे, वहीं शाहिद हुसैन उस्तरा के किरदार में हैं. वो प्यार में धोखा मिलने पर खतरनाक आशिक बन जाते हैं और बदला लेने के लिए हर खूंखार कदम उठाते हैं. म्यूजिक काफी शानदार है जोकि फिल्म की जान साबित हो सकता है.

औ रोमियो रिलीज डेट और स्टार कास्ट

फिल्म में लव, रिवेंज और म्यूजिक का तगड़ा कॉम्बिनेशन है. जोकि 13 फरवरी को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की स्टार कास्ट (O Romeo Full Star Cast) भी काफी शानदार है. जिसमे शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, ,फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी समेत कुछ अन्य दिग्गज एक्टर नजर आएंगे.

यहाँ देखें ट्रेलर :