Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Border 2 Box office: 5 दिन में सनी देओल की फिल्म ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, हिल गया पूरा बॉक्स ऑफिस

Sunny deol or Varun Dhawan Border 2 Collection Worldwide

Border 2 Box office: ग़दर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक करने वाले सनी देओल ने फिर से सबको चौंका दिया है. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर २’ बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान बनकर उड़ रही है. फिल्म ने महज 5 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. आइये आपको बताते हैं इण्डिया कलेक्शन और 26 जनवरी के दिन कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

बॉर्डर 2 ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस हुआ धुआं धुआं

जी हां, सनी देओल ने फिर से आर्मी अफसर बनकर धमाल मचा दिया है. उनका क्रेज एक बार फिर से बड़े परदे पर देखने को मिल रहा है. दर्शक झूमकर फिल्म देखने के लिए पहुँच रहे हैं. यही वजह है कि, फिल्म ने महज 5 दिन में ही 250 करोड़ (Border 2 Box office Collection 5 Days) के करीब का आंकड़ा छू लिया है.

बता दें, फिल्म ने 32 करोड़ की ओपनिंग ली थी. इसके बाद शनिवार, रविवार और मंडे 26 जनवरी को रिकॉर्ड कमाई दर्ज की. यह आंकड़े देखकर हर कोई दंग रह गया और इसी के साथ सनी देओल ने फिर से बड़ी ब्लॉकबस्टर दी है. 26 जनवरी को फिल्म का बॉक्स ऑफिस करीब 63 करोड़ दर्ज हुआ. इण्डिया में अब 5 दिन का बिजनेस करीब 225 करोड़ हो गया है.

बॉर्डर २ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल, वरुन धवन, दिलजीत, अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर २’ का इण्डिया के साथ ही अन्य देशों में भी जलवा देखने को मिला है. फिल्म ने ओवरसीज यानी विदेशों में भी करीब 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की है. ऐसे में वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 400 करोड़ (Sunny Deol or Varun Dhawan Border 2 Collection Worldwide) दर्ज हुआ है.

देखना होगा फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन में कितना बड़ा नंबर हासिल करेगी। फिलहाल तो दर्शकों में फिल्म के प्रति काफी क्रेज नजर आ रहा है. वीकेंड पर भी अच्छा रिस्पॉन्स हासिल हो रहा. इसके साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी ने भी पहली बार सेना अफसर के रोल में सबका दिल जीत लिया है.