Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Bollywood Romantic Movies in February 2026: ‘रोमियो’ से लेकर ‘तू या मैं’ तक फरवरी में आ रही 3 रोमांटिक फिल्म

Bollywood Romantic Movies in February 2026

Bollywood Romantic Movies in February 2026: नए साल की शुरुआत जहां बॉर्डर फिल्म के साथ हुई, तो वहीं अब अगले महीने रोमांटिक फिल्मों का दौर शुरू होने वाला है. फरवरी जोकि वैलेंटाइन वीक है और इस मौके पर लव बर्ड्स और कपल्स के लिए एक से एक शानदार फ़िल्में आ रही हैं. आइये आपको बताते हैं फिल्मों के नाम और रिलीज डेट.

औ रोमियो

फरवरी में सबसे पॉपुलर रोमांटिक फिल्म की लिस्ट में ‘औ रोमियो’ का नाम शामिल है. यह फिल्म 13 फरवरी (O Romeo Release Date) को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के साथ पहली बार दर्शकों को तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की जोड़ी देखने को मिलने वाली है.

हाल में फिल्म का ट्रेलर (O Romeo Trailer) आया था जिसे देखकर दर्शक जबरदस्त उत्सुक हो गए हैं. फिल्म को विशाल भरद्वाज (O Romeo Director) ने डायरेक्ट किया है, जोकि शाहिद के साथ कमीने, हैदर और रंगून बना चुके हैं. अब ‘ औ रोमियो’ का ट्रेलर आने के बाद फैंस इसे देखने को काफी बेताब हैं, डायलॉग से लेकर रोमांस और थ्रिल भी इसमें देखने को मिलेगा. फिल्म में शाहिद, तृप्ति के साथ फरीदा जलाल, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी के अलावा कुछ अन्य दिग्गज एक्टर नजर आएंगे.

तू या मैं

इसी दिन यानी 13 फरवरी को एक और रोमांटिक फिल्म रिलीज होगी. इसका नाम है ‘तू या मैं’ जिसे बिजॉय नाम्बियार (Tu ya Main Director) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शनाया कपूर और गौरव लीड रोल में हैं. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म नजर आ रही है. फिल्म के ट्रेलर ने अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया है.

दो दीवाने शहर में

अब वैलेंटाइन वीक है और फरवरी को लव बर्ड्स और कपल का मंथ माना जाता है. ऐसे में हर साल कई शानदार रोमांटिक फिल्म आती है. इस लिस्ट में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi or Mrunal Thakur Movie) की भी फिल्म शामिल है. इसका नाम है ‘दो दीवाने शहर में’ जिसे रवि उदयवर ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म 20 फरवरी (Do Deewane Seher Mein Release Date) को रिलीज होगी. इसे संजय लीला भंसाली, जी स्टूडियोज के साथ एक अन्य बैनर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. अब मृणाल और सिद्धांत भी पहली बार साथ आ रहे हैं. तो फैंस काफी एक्साइटेड हैं. यानी इस फरवरी कपल्स को तीन शानदार और खूबसूरत फिल्म देखने को मिलेंगी.