Arijit Singh New Carrier: रोमांटिक म्यूजिक में एक अलग जान डाल देने वाले मशहूर प्लेबैक सिंगर ‘अरिजीत सिंह’ ने हाल में सन्यास की बात कहकर सबको चौंका दिया है. अब हर कोई उनके नए करियर और अगले कदम को लेकर जबरदस्त उत्सुक है. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये बताया की वो अब प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक ले रहे हैं. तो इसके बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया है.
14 साल के शानदार हिट सफर को अरिजीत ने दिया ब्रेक
जी हां, तुम ही हो, केसरिया, सतरंगा, लहरा दो और तेरा यार हूँ मैं जैसे सुपरहिट और चार्टबस्टर गाने देने वाले अरिजीत (Arijit Singh Retirement) अब सिंगिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. अरिजीत ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बड़े कदम का एलान किया और इसके बाद फैंस का दिल टूट गया.
जाहिर है, अरिजीत का करियर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में इमरान हाश्मी की फिल्म ‘मर्डर’ से शुरू हुआ था. इस फिल्म में अरिजीत ने ‘फिर मोहब्बत’ गाना (Arijit Singh First Bollywood Song) गाया था, जो आज तक कपल्स के बीच एक कल्ट सांग है. इसके बाद से अरिजीत का लगभग हर फिल्म में एक गाना हुआ करता था और वो रोमांटिक गानों की दुनिया के बादशाह थे.
अरिजीत अब बनेंगे फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर?
अरिजीत के सन्यास लेने के एलान के बाद से कई लोग जहाँ उदास हैं. तो दूसरी तरफ कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. यह कहा जा रहा की अब अरिजीत फ़िल्मी दुनिया में बतौर डायरेक्टर या प्रोड्यूसर कदम रख सकते हैं. साथ ही वो इंडिपेंडेंट म्यूजिक को जारी रखेंगे. यानी वो अब फिल्मों में गाने नहीं जाएंगे, लेकिन म्यूजिक जारी रहेगा.




