Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Arijit Singh 7 Popular Romantic Songs: फिर भी तुमको चाहूंगा से लेकर केसरिया तक अरिजीत के 7 सबसे पॉपुलर गाने

Arijit Singh 7 Popular Romantic Songs

Arijit Singh 7 Popular Romantic Songs: पिछले 14 सालों में एक से बढ़कर एक धांसू गाने देकर सबको अपना दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. अरिजीत ने हिंदी फिल्मों में बड़े से बड़े ब्लॉकबस्टर और चार्टबस्टर गाने दिए हैं. इन गानों को सुनकर हर कोई उनका फैन बन जाता है. तो आइये आज हम आपको उनके 7 सबसे पॉपुलर गानों के नाम बताते हैं.

फिर भी तुमको चाहूंगा

अरिजीत के सबसे पॉपुलर गानों की लिस्ट में ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ सांग है. यह गाना श्रद्धा और आदित्य कपूर की फिल्म ‘आशिकी 3’ में सुनने कको मिला था. इसको अब तक यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले है. यानी यह अरिजीत (Arijit Singh Most Viewed Song) के सबसे पॉपुलर गानों के साथ ही मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक सांग्स की लिस्ट में भी शामिल है.

गलती से मिस्टेक

अरिजीत सबसे ज्यादा रोमांटिक और लव सांग्स के लिए जाने जाते हैं. लेकिन सबसे पॉपुलर गानों की लिस्ट में एक गाना ऐसा भी है जो मस्ती वाला और प्यूर एंटरटेनमेंट वाला है. इस गाने का नाम है ‘गलती से मिस्टेक’ जोकि रणबीर कपूर की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का है. इस गाने को भी 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

जालिमा

अरिजीत के सबसे पॉपुलर (Arijit Singh 7 Popular Romantic Songs) और मोस्ट व्यूड गानों में ‘जालिम’ सांग भी शामिल है. यह गाना शाहरुख़ की फिल्म ‘रईस’ में अरिजीत ने गाया था जिसे जी म्यूजिक के चैनल पर ही अकेले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हुए हैं.

केसरिया

रणबीर और आलिया स्टारर फिल्म ‘बह्रमास्त्र’ फिल्म का ‘केसरिया’ गाना भी अरिजीत के सबसे वायरल और पॉपुलर गानों में से एक है. इस गाने को अकेले सोनी म्यूजिक के चैनल पर ही 600 मिलियन यानी 60 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हुए हैं.

अपना बना ले

अरिजीत (Arijit Singh Most Popular Love Songs) के मोस्ट पॉपुलर गानों की लिस्ट में वरुण और कृति की फिल्म ‘भेड़िया’ का गाना ‘अपना बना ले’ भी शामिल है. इस गाने को यूट्यूब पर ही अकेले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हुए हैं.

तुम ही हो

आशिकी फिल्म का एक और गाना ‘तुम ही हो’ भी अरिजीत के सबसे पॉपुलर गानों में शामिल है. इस गाने को करीब 480 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह गाना आज भी रोमांटिक कपल्स और लव बर्ड्स के बीच पॉपुलर रहता है.

ओ माही

अरिजीत का एक और गाना है जो शाहरुख़ की फिल्म के लिए उन्होंने गाया था. इसका नाम है ‘ओ माही’ जोकि 2023 में आई डंकी फिल्म का सांग है. इस गाने को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था. गाने के व्यूज की बात करें तो इसे 450 मिलियन के करीब व्यूज मिले हैं.

इसके अलावा अरिजीत (Arijit Singh 7 Most Popular Romantic Songs) के लगभग सभी गाने ऐसे हैं जिन्हे 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल हैं. यानी रोमांटिक सांग्स और सैड लव सांग्स में अरिजीत का दबदबा अब तक देखने को मिला है. अब उनके रिटायरमेंट एनाउंसमेंट के बाद देखना होगा आगे कौन बड़ा नाम सामने आता है. हालाँकि, यंग जनरेशन में विशाल मिश्रा, जुबिन नौटियाल, सचिन जिगर समेत कुछ अन्य दिग्गज सिंगर हैं.