Film Journey with Filmy Express

Travel with Filmy Express for Exploring Indian Cinema

Border 2 Star Cast Fees or Budget: सनी देओल से लेकर दिलजीत तक जाने फिल्म के लिए कितने करोड़ चार्ज किये

Border 2 Star Cast Fees or Budget

Border 2 Star Cast Fees or Budget: साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर २’ काफी चर्चा में बनी है. इस फिल्म से एक बार फिर सनी देओल बड़े परदे पर आर्मी अफसर बनकर दहाड़ लगाने आ रहे हैं. तो वहीं इस बार फिल्म में कई नए एक्टर आर्मी, वायुसेना और नेवी असफर के रोल में नजर आने वाले हैं. तो आइये आपको बताते हैं फिल्म में किसका क्या रोल है और उसने कितने करोड़ की फीस चार्ज की है.

सनी देओल

28 साल बाद फिर से आर्मी अफसर बनकर आ रहे सनी देओल को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं. फिल्म बॉर्डर २ जल्द रिलीज होने वाली है और यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. बजट के लिहाज से और स्टार कास्ट सब दमदार है. बताया जा रहा है कि, फिल्म के लिए सनी देओल ने करीब 50 करोड़ रुपये (Sunny Deol Fees) फीस ली है.

वरुण धवन

बात करें फिल्म के दूसरे लीड एक्टर की तो वो हैं वरुण धवन, जिन्होंने करीब 10 करोड़ (Varun Dhawan Fees for Border 2) चार्ज किया है.

दिलजीत दोसांझ

अपने गानों और आवाज से ग्लोबल लेवल पर छाए दिलजीत पहली बार एक वायुसेना असफर के रोल में दिखने वाले हैं. वो इस बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं और इसके लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये (Diljit Dosanjh Fees Border 2) लिए हैं.

अहान शेट्टी

बॉर्डर २ में इस बार सुनील शेट्टी के बेटे नजर आने वाले हैं. जहाँ पहली फिल्म में सुनील शेट्टी ने आर्मी अफसर का दमदार रोल निभाया था. तो इस बार उनके बेटे एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में दिखने वाले हैं. अहान को फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये (Ahan Shetty Fees) मिले हैं.

वहीं इसके अलावा कई अन्य एक्टर भी फिल्म में हैं जिनको 50 लाख से लेकर 2 करोड़ के बीच फीस दी गई है. फिमेल ऐक्ट्रेस में भी कुछ दमदार रोल में नजर आएँगी. फिल्म (Border 2 Star Cast Fees or Budget) का बजट करीब 220 करोड़ बताया जा रहा है और यह 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को इस बार अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार का टी सीरीज और निधि दत्ता प्रोड्यूस ने प्रोड्यूस किया है.